दे दो आकाश हमको

कहने को तो कुछ भी कहो ,स्वीकार नहीं हमको ।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं,इन्कार नहीं हमको ॥

 

खामोश भी जब हम रहे,कमजोर समझा हमको |
तोडेंगे मौन अपना देंगे जवाब तुमको ।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं इन्कार नहीं हमको ॥

 

प्रश्नों के कठघरे में घेरा है तुमने हमको ।
लेंगे हिसाब इक-इक देना पडेगा तुमको ।
हम जैसे हैं वैसे ही हैं इन्कार नहीं हमको ॥

 

पत्थर भी टूट जाए कोसा है इतना हमको |
सभ्यता का पाठ फिरसे पढ.ना पडेगा तुमको
हम जैसे हैं वैसे ही हैं इन्कार नहीं हमको ।

 

देखी नही जाती है सफलता हमारी तुमको ।
भारी पडी इक नारी दे दी शिकस्त तुमको ||
हम जैसे हैं वैसे ही हैं इन्कार नहीं हमको ॥

 

राज़ मुबारक तुमको,ताज़ मुबारक तुमको |
बस चाहते हैं इतना दे दो आकाश हमको ।|
हम जैसे हैं वैसे ही हैं इन्कार नहीं हमको ॥

डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
मेरे काव्य-सन्ग्रह “दे दो आकाश ” से लिया गया गीत

 

Published in:  on June 28, 2006 at 5:43 pm Leave a Comment

The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2006/06/28/dedoaakash/trackback/

RSS feed for comments on this post.

Leave a Comment