अनुभूति कलश

अहसासों को संजोया है मैंने, अनुभूतियों को पिरोया है मैंने, बने सत्य,शिव, सुन्दरम यह कलश, मानस की गंगा में धोया है मैंने..

यहीं गोकुल यहीं विन्दावन बन जाए

आसमां झुक के धरा से सदा ही कहता ये ,
राधा बिन होली कैसी श्याम यही समझाये।

प्रेम के रंग बिना रंग सभी फीके हैं,
जिसको मिल जाए ये वो मालामाल हो जाए ॥

न हो जहां बैर-भाव ऎसे मीत पाएं सब,
दिल में खिलें गुलाब ऎसी प्रीत पा जाए ॥

नाचे मीरा सी कोई , कोई पुजारिन राधा,
और गिरिराज भी घनश्याम स्वयं बन जाए ॥

कृष्ण   की बंशी बजे गोपियों की थिरकन हो,
यहीं गोकुल यहीं पे विन्दावन बन जाए ॥

आओ सब मिलकर रंगों में डूब जाएं हम
प्रेम ही प्रेम हो बस प्रेम ही बरसा जाएं   ॥

डा. रमा द्विवेदी

 © All Rights Reserved

June 29, 2006 - Posted by ramadwivedi | गीत | | No Comments

No Comments »

No comments yet.

Leave a comment