1- मेघ के जलधार बिन,
धरती भी ऊसर बन गई।
प्रेम के रसधार बिन,
मानव को छ्लना छल गई।2- मानव हृदय छलनी हुआ,
अरू रक्त में भी है कमी।
कैसे जियेगा ज़िन्दगी?
बौना हुआ जब आदमी।डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
मुक्तक
The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2007/04/03/muktak/trackback/