बहुत दु:ख के साथ सूचित कर रही हूं कि हैदराबाद की वरिष्ठ कवयित्री डा. प्रतिभा गर्ग जी का कल सायंकाल निधन हो गया है जिससे साहित्य जगत अत्यन्त शोक संतप्त है । कुछ ही दिन पहले आपको ’महादेवी वर्मा सम्मान’ से सम्मानित किया गया था एवं २ दिसम्बर को आपने अपना काव्यसंग्रह ’स्नेह सलिला’ का भी उन्होंने लोकार्पण किया था ।आप कादम्बिनी क्लब, हैदराबाद की संरक्षिका एवं आथर्स गिल्ड आफ इंडिया की आजीवन सदस्या थीं लगभग एक दर्जन पुस्तकों की सृजनकर्ता एवं साहित्य सुमन की अध्यक्षा आज हमारे बीच नहीं हैं ।ईश्वर से हम यही प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असह दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। कादम्बिनी क्लब ,हैदराबाद एवं आथर्स गिल्ड आफ इंडिया की ओर से उन्हें शत-शत नमन…..ओम शान्ति……
डा. रमा द्विवेदी
भगवान प्रतिभाजी की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
भगवान प्रतिभाजी की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
मेरा शांतिनामा भी स्वीकारें।
कुछ बरस पहले हैदराबाद में आयोजित एक गोष्ठी में उनसे मिलना हुआ था। इस बारे में अपने ब्लॉग नुक्कड़ पर कुछ स्मृति संदर्भ देने का प्रयास करूंगा।
पहली पंक्ति सीधे ईश्वर को संबोधित है।
ईश्वर प्रतिभा जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा उनके परिवार को ऐसे दुःखद
समय पर सहन करने की शक्ति दें।
महावीर शर्मा