अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन एवं श्रीमती सुमन चतुर्वेदी स्मृति ट्र्स्ट(भोपाल) के द्वारा डा. रमा द्विवेदी को ’ श्रीमती सुमन चतुर्वेदी श्रेष्ठ साधना सम्मान-२००७’से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके काव्य संग्रह’ दे दो आकाश’ के लिये दिया गया है।इस अवसर पर डा. शशि किरण नायक को उनके कहानी संग्रह’ शारदा’ को प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार और द्वितीय राष्ट्रीय पुरस्कार रजनी सिंह (डिबाई) को उनके कहानी संग्रह ’मुडते हुये मोड़’ को प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मूलाराम जोशी ने की,देश की जानी मानी गज़लकार-गीतकार डा.मधु चतुर्वेदी मुख्य विशिष्ठ अतिथि , डा. सरोज ललवानी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंचासीन थीं ,कार्यक्रम का संचालन संस्था के महा सचिव श्री सतीश चतुर्वेदी जी ने किया। यह आयोजन १७ फरवरी रविवार २००८ को ४३ ग्रीन एवेन्यु,कोलार रोड, रविशंकर नगर ,भोपाल में संपन्न हुआ। इसके पश्चात काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कवि राजेन्द्र अनुरागी, डा. मूलाराम जोशी ,डा. रामवल्लभ आचार्य,जगदीश किंजलक, जगदीश श्रीवास्तव,डा. राम गोपाल चतुर्वेदी,डा. राज श्री रावत,मीरा अय्यर, डा. सरोज ललवानी,रजनी सिंह(डिबाई) डा. मधु चतुर्वेदी(गज़रौला) डा. देव प्रकाश,डा. आनंद, वनवारी लाल वर्मा, शशिकिरण नायक डा. रमा द्विवेदी (हैदराबाद) श्री सतीश चतुर्वेदी,डा. जयजय राम ’आनंद’, ने विविध विधाओं की रचनाओं का पाठ करके रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर क्रान्ति चतुर्वेदी, कृति चतुर्वेदी, अनुभा सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी। कृति चतुर्वेदी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त हुआ।
डा. रमा द्विवेदी
डा. रमा द्विवेदी सम्मानित
The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2008/03/02/sammanit/trackback/
बहुत बहुत बधाई हो…
हार्दिक बधाई!
बहुत बधाई
बहुत बहुत बधाई हो आपको।
सादर
हेम ज्योत्स्ना
bahut badhayi
डा. रमा द्विवेदी said…
समीर जी,विनय जी,उन्मुक्त जी, हेमाजी,एवं महक जी,
आप सबकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार
बधाई और शुभकामनाएं।
रमा जी
‘श्रीमती सुमन चतुर्वेदी श्रेष्ठ साधना सम्मान-२००७’ के लिए आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
हार्दिक बधाई!आशा है आपको और पढने को मिलता रहेगा …
Respected dr sahib
some awards get decorated if the recipient are persons of your caliber. My heartfelt felicitation pleaase.Regards
Dr Vishwas Saxena