पवन चले सनन-सनन मेरे देश में,
पायल बजे छनन-छनन मेरे देश में।शहनाइयाँ कहीं बज रहीं,
ड़ोलियाँ कहीं सज रहीं,
कंगना करें खनन-खनन मेरे देश में…
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।बगिया कहीं महक रही,
कहीं तितलियाँ बहक रहीं,
भौरे फिरैं चमन-चमन मेरे देश में..
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।कहीं बदलियाँ बरस रहीं,
कहीं सजनियाँ तरस रहीं,
आँसू गिरैं घनन-घनन मेरे देश में…
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।हिमगिरि कहीं विराट है,
सागर कहीं विशाल है,
नदियाँ बहैं मगन-मगन मेरे देश में..
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।कहीं योगी तप मेम लीन है,
कहीं भोगी रस-विलीन है,
जीवन का यह चलन-चलन है नेरे देश में..
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
जीवन का यह चलन
The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2008/04/14/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a4%b9-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%a8/trackback/
हिमगिरि कहीं विराट है,
सागर कहीं विशाल है,
नदियाँ बहैं मगन-मगन मेरे देश में..
पवन चले सनन-सनन मेरे देश में।
अतुल जी,
आपका हार्दिक आभार ….