१- मिट्टी का मूल्य
मिट्टी का मूल्य,
तु्म तब समझोगे ,
जब मृत-तन को,
मिट्टी में ही बदल देगी,
यह मिट्टी ।
२- आकाश
आकाश का असीमित फलक,
हमें यह बताता है कि-
मंजिलों की कोई सीमा नहीं होती,
पर हर एक उड़ने वाले की,
क्षमता तो सीमित ही होती है।
डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
दो क्षणिकाएँ
The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2008/04/23/%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81/trackback/
bahut sundar khas kar aakash