श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को शत-शत नमन

पूज्य श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सर्व गुणों की खान है,
खालसा की शान है यह गीता और कुरान है।

सत्य की उपासना, दुखियों की दु:खहर्ता ये,
भेदभाव के बिना सबका यहाँ सम्मान है।
खालसा की शान है यह गीता और कुरान है॥

आन-बान-आस्थाओं के लिए जो मर मिटे,
समानता,समन्वयता,अध्यात्म की पहचान है।
खालसा की शान है यह गीता और कुरान है॥

राजा हो या रंक हो सब साथ में ‘लंगर’ छकें,
समझ सका जो पीर को ये दीनों के भगवान हैं।
खालसा की शान हैं यह गीता और कुरान है॥

शान्ति और अमन की राह दुनिया को दिखलाती है,
आओ करें शत-शत नमन यह सबका गौरवगान है।
खालसा की शान है यह गीता और कुरान है॥

डा.रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved

The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2009/06/22/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%8b/trackback/

RSS feed for comments on this post.

4 Comments Leave a comment.

  1. बहुत बढ़िया.

  2. मेरा भी शत शत नमन है आभार्

  3. गुरुग्रंथ साहिब जी के संबंध मे की गई
    सटीक टिप्पणी पहले नही देखी जिसमे
    संपूर्ण सिख धर्म का सार है
    pritpal hora

  4. bhaut acha likha hai…..plz keep it up


Leave a Comment