1- पाहुन बन
घूम -घूम के आया
नवल- वर्ष |
2- डूबता सूर्य
आती नई सुबह -
नव-वर्ष भी |
3- नई सदी में
सपने जन्म लेंगे
पूरे भी होंगे |
4- बीज जन्मता
पुराने की कोख से
नया जन्मता |
5- स्वागत करें
नए को भी प्यार दें
प्यार पाएंगे |
6- सब को मिले
सुख -समृद्धि -यश
कामना यही |
डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
सब को मिले
सुख -समृद्धि -यश
कामना यही |
बहुत बढि़या … नववर्ष की अनंत शुभकामनाओं के साथ बधाई ।
नव वर्ष की अनन्त शुभकामनाएँआप हर पल मुस्कुराएँ!!
सदा जी एवं हिमांशु जी ,
आपको भी नव – वर्ष की मंगलकामनाएं …
thoda sa der se magar nav varsha aapko sah parivar sukh samrudhhi le aaye.
बहुत -बहुत हार्दिक आभार महक जी ….सस्नेह …