1- फलों का राजा
अमृत फल आम
आम है ख़ास |
2- आम -मिठास
उदर में उतरे
महके सांस |
3- पत्थर खाके
करते उपकार
ऐसे भी यार |
4- चोट खाकर
प्रतिशोध न लेते
मीठे रहते |
5- चख के देखो
बयां न हो लफ्जों में
गूंगे का गुड |
डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
गूंगे का गुड….बेहतर…
By: रवि कुमार on जुलाई 8, 2012
at 12:03 अपराह्न
हार्दिक आभार …
By: ramadwivedi on जुलाई 11, 2012
at 5:36 अपराह्न