इन्द्रधनुषी शुभकामनाएँ….

रंगीन पर्व पर मुक्तक प्रस्तुत हैं…..

1- इठलाती-इतराती सी होली है आई यारो,
रूठों को मनाने को होली है आई यारो,
सपने बिखर गए हैं जिन सूनी आँखों के,
सपनों में रंग भरने होली है आई यारो।

2- किसने कहा,क्या कहा सब भूल जाओ यारो,
होली के रंगों में सब डूब जाओ यारो,
इक बार प्रेम रंग में डूबकर तो देखो,
सब दूरियां मिटेंगी बस खिलखिलाओ यारो।

3 – होली के रंगों में हो इतनी मिठास यारो,
रोते को हँसा दे इतनी हो खास यारो,
सबको समान समझें होली तभी मनेगी,
धरा भी गा उठेगी अंबर गुलाल यारो।

रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर आप सभी को इन्द्रधनुषी शुभकामनाएँ….

डा.रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved