१- धरा सहमी
सूरज भी दुबका
ठण्ड को देख |
२- पार्टी न जाएं
गर्म लिबास बिना
हंसी उडाएं |
३- जाड़े से पूछा
कहाँ चले हो भाई
गरीब -घर |
४- सर्दी की मार
अमीर कैसे जाने
गरीब जाने |
५- सर्दी गायब
रजाई में लिपटा
सूरज हँसे |
६- शाल-स्वेटर
टोपी व मफलर
सर्दी भगाए |
७- जाड़े की धूप
तन को सहलाए
मन को भाए |
८- सर्द हवाएं
तन को ठिठुराएं
सहा न जाए |
९- अलाव जले
हाथ-पाँव सेंकते
कहानी कहें |
१०- सड़क खाली
सुनसान सी पडी
ठण्ड की मारी |
११- मन तरसे
गुनगुनी धूप को
सूर्य भी छुपा |
१२- कहाँ लिखाएं
गुमशुदा -रपट
सूर्य खो गया |
१३- देख न सके
कुहासे भरी भोर
जीवन ठप्प |
१४- तीखी चुभती
नश्तर सी चुभोती
शीत लहर |
१५- बर्फ ही बर्फ
पानी भी जम गया
ड़ल झील का |
डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
धरा सहमी
सूरज भी दुबका
ठण्ड को देख |
– देख न सके
कुहासे भरी भोर
जीवन ठप्प |
गहन अभिव्यक्ति। कुहासे को ही जीवन से हटाना है,हर एक को भोर से मिलाना है।
By: induravisinghj on जनवरी 22, 2012
at 5:59 अपराह्न
इंदु जी ,
हार्दिक आभार हाइकु पसंद करने के लिए ….सस्नेह ..
By: ramadwivedi on जनवरी 22, 2012
at 9:46 अपराह्न
ठण्ड के मौसम को आपने अपने हाइकु में सजीव कर दिया है । सभी हाइकु अच्छे लगे । ये हाइकु ज़्यादा पभावित करते हैं-
जाड़े की धूप
तन को सहलाए
मन को भाए |
XX
सर्द हवाएं
तन को ठिठुराएं
सहा न जाए |
By: रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' on जनवरी 27, 2012
at 6:35 अपराह्न
हिमांशु जी ,
आपकी अमूल्य प्रतिक्रिया के लिए बहुत-बहुत हार्दिक आभार …सादर…
By: ramadwivedi on जनवरी 27, 2012
at 10:18 अपराह्न
आप सभी का हिन्दी साहित्य संकलन की ओर से स्वागत है ।
आप अपनी या किसी अन्य की कवितायें यहां निःशुल्क प्रकशित कर सकतें है । कॄपया वेबसाईट http://www.hindisahitya.org पर क्लिक करे और विस्तृत जानकारी प्राप्त करे ।
हिन्दी सेवा में समर्पित
http://www.hindisahitya.org
By: cb Singh on जनवरी 31, 2012
at 7:22 अपराह्न
ek se ek khubsurat haiku thand par ,magar ye sabse jyada pasand aaya.जाड़े से पूछा
कहाँ चले हो भाई
गरीब -घर |
mein achhi hun ramaji,aap hamare blog par aaye hame behad khushi huyi,dher saari muskurahat samarpan aur sa sneh namaskar ke saath sadar mehek.
By: mehhekk on फ़रवरी 3, 2012
at 12:37 अपराह्न
महक जी ,
आपको फिर से चिर- परिचित मुस्कराहटों के साथ देख कर अत्यंत हर्षित हूँ …बस आप कमल की तरह मुस्कराती रहें इसी कामना के साथ …
By: ramadwivedi on फ़रवरी 3, 2012
at 10:09 अपराह्न
Very Good
By: Ghar Ka Vaidya on मार्च 29, 2012
at 8:59 अपराह्न