कोमल बचपन पत्थर से गम सहते हैं।
रूखे अधर, आंख में पानी,
बचपन जाने से पहले ही बीती जाय जवानी,
नहीं पसीजे कोई इनके दुख से
चीख-चीख यह कहते हैं …….भोजन, कपडा नहीं बराबर,
इनके लिए दिन-रात परिश्रम,
खा पीकर जब करते सब आराम,
काम तब भी ये करते हैं…….कैसी आज़ादी?जहां सुकुमारता बंधक है,
बडे-बडे कानून हैं पर इनका कोई न रक्षक है?
नारे लगाते बडे-बडे फिर भी,
इनका दुख न कोई हरते हैं…..उनके अन्तस के चीत्कार को,
कौन सुनेगा उनकी पुकार को?
पग-पग पर ठोकर खाते,
फिर भी प्रतिकार न करते हैं…..जीने का हक इन्हें भी दे दो,
अधिकार,प्यार इन्हें भी दे दो,
इनका जीवन बदलेंगे हम,
संकल्प आज ये करते हैं……डा. रमा द्विवेदी
© All Rights Reserved
पत्थर से गम सहते हैं
The URI to TrackBack this entry is: http://ramadwivedi.wordpress.com/2006/11/25/pattharsegamsahatehai/trackback/
बाल शोषण का यथार्थ चित्रण करती कविता दिल को छू गई.