Posted by: डॉ. रमा द्विवेदी | अक्टूबर 12, 2012

पंचम साहित्य गरिमा पुरस्कार श्री मती शांति अग्रवाल को

पंचम साहित्य गरिमा पुरस्कार समारोह १४ अक्टूबर को २ बजे अपरान्ह प्रेस क्लब ,बशीरबाग में आयोजित किया जायेगा | इस समारोह में नगर की वरिष्ठ लेखिका श्री मती शान्ति अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा |

श्री मती शांति अग्रवाल का जन्म २२ मार्च १९४१ में हैदराबाद के पुराने शहर में हुआ| इस शहर में जन्मी -पली- बढ़ी एवं आपकी शिक्षा -दीक्षा यहीं पर हुई | आप बहुत संवेदनशील, मृदु भाषी ,सौम्य एवं शांतिप्रिय महिला हैं | कहानी और कविता लेखन में रूचि के साथ-साथ देश -विदेश के एतिहासिक दर्शनीय स्थलों का अवलोकन और अध्ययन में भी आपकी रूचि है | आपकी कहानियां निरंतर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं |आपका एक कहानी संग्रह `नयनदीप ‘ प्रकाशित और देश भर में चर्चित हुआ है | तुलसी साहित्य अकादमी (म. .प्र. ) ने इनके कहानी संग्रह ` नयन दीप ‘ के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया है | युद्धवीर फौन्डेशन सृजन प्रतियोगिता में आप पांच बार प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत और दीपावली कहानी प्रतियोगिता में तीन बार पुरस्कृत हो चुकी हैं | अखिल भारतीय निर्णायको की सर्वसम्मति एवं स्थानीय निर्णायको की सम्पुष्ठी के साथ दक्षिण के पांच विभिन्न प्रान्तों से प्राप्त लगभग दस प्रविष्ठियों में से श्री मती शान्ति अग्रवाल का नाम पंचम साहित्य गरिमा पुरस्कार-२०११ के लिए चयनित किया गया है |यह पुरस्कार उनके कहानी संग्रह `गुलमोहर ‘ की पांडुलिपि परदिया जा रहा है | आप नगर की कई साहित्यिक एवं समाजसेवी संस्थाओ से सम्बद्ध हैं |
डा. अहिल्या मिश्र
9849742803

डा. रमा द्विवेदी

9849021742


टिप्पणी करे

श्रेणी